भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि ओडिशा में अब मानसून बरसात पूरी तरह से सक्रिय हो गयी है। वैसे आजकल कहीं कहीं धूप, गर्मी, बरसात भी हो रही है।कल राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप, गर्मी, बरसात का मौसम देखने को मिला।
नुआपड़ा , जगतसिंहपुर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहे । यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 39 डिग्री सेल्सियस। अंगुल शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 38.1 डिग्री सेल्सियस, तालचेर,नयागढ़ का सर्वाधिक तापमान रहा 38 डिग्री सेल्सियस।

