ओडिशा मौसम समाचार तटीय ओडिशा में मानसून आने को तैयार लोग कर रहे बेसब्री से इंतजार

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अब मानसून बरसात ने तटीय ओडिशा और विशेषकर भुवनेश्वर -कटक इलाकों में दस्तक दे दी है।कल अपराह्न समय ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में मध्यम आकार की बरसात देखी गई। लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

आजकल में दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट देखी जायेगी। लोगों को थोड़ी राहत गर्मी से मिलेगी। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आज 25-32 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने का आकलन मौसम विभाग ने लगाया है। संबलपुर,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा 38 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 35 डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 34 डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *