कटक, आज से ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक पुण्य भूमि पर अद्वितीय, अनूठी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होने जारहा है।इस भव्य, आलीशान श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ आयोजन हेतु एक विशाल,मनोरम , आकर्षक कलश शोभायात्रा का आयोजन हुआ है।


श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ हेतु स्थानीय मारवाड़ी क्लब से एक विशाल कलश शोभायात्रा निकली। विशाल कलश शोभायात्रा निकलने के पहले श्रीगोपीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की गयी। जजमान सज्जन गुप्ता दंपती ने पूरे परिवार संग श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सफल आयोजन हेतु श्रीगोपीनाथ जी के चरणों में मत्था टेका।

तत्पश्चात मारवाड़ी क्लब से कलश शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।कलश धारी महिलाओं ने एक ही रंग के परिधान पहने थे। इसके अलावा जगन्नाथ, जगन्नाथ नाम के लोकप्रिय भजन , दूसरे धार्मिक भजनों के साथ कलश शोभायात्रा नगर परिक्रमा करते हुए गंतव्य स्थल तक पहुंची।
सभी भक्तों के गले में दुपट्टा,माथे पर पीला चंदन,साथ में लाल टीका कलश शोभायात्रा को चार चांद लगा रहा था।घंट बजाने वालों की एकात्मकता, घंटों की सुरीली धून सनातनियों की अद्भुत धून का परिचय दे रही थी।

कुछ भक्तों ने अपने अपने घरों से लडु गोपाल भगवान को लाकर भव्य कलश शोभायात्रा का हिस्सा बनाया। बहुत लंबी कलश शोभायात्रा माणिक घोष बाजार,बालुबजार, नयासडक, चौधरी बाजार होते हुए स्थानीय शहीद भवन पहुंची।


