ओडिशा मौसम समाचार : परसों से तेज गर्मी तापमान कहीं कहीं ४० डिग्री पार जायेगा

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ११ मार्च से राज्य में तापमान में बढ़ोतरी देखी जायेगी। परसों से तापमान में २-३ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जायेगी।टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहेगा ४० डिग्री सेल्सियस।

इसके अलावा पश्चिम ओडिशा के सभी शहरों का सर्वाधिक तापमान रहेगा ३७ डिग्री सेल्सियस पार। यहां के कुछ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहेगा ४० डिग्री सेल्सियस के आसपास।

आज और कल तटीय इलाकों समेत अन्य कई जगहों पर हल्की बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *