कटक, माणिक घोष बाजार श्रीगोपीनाथ मंदिर प्रांगण में स्थित है मारवाड़ी क्लब। इसके संचालन का कार्य देख रही है मारवाड़ी क्लब संचालन समिति।इसी मारवाड़ी क्लब संचालन समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम होली के उपलक्ष्य में आयोजित है आज यानि रविवार से मंगलवार तक।
आज प्रथम दिवस पर मारवाड़ी क्लब में आयोजित है एक विशाल हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन। उपरोक्त हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन में भारत के अनेक नामचीन कवियों की हास्य-व्यंग्य कविता हमें सुनने को मिलेगी।
कल यानि सोमवार संध्या को समाजबंधुओं के लिए आयोजित है ठंडाई, अल्पाहार। दोस्तों के साथ अल्पाहार, ठंडाई का आनंद लीजिए और ढप,चंग , नगर परिक्रमा का दोगुना आनंद लीजिए।
तीसरे दिन होली धमाल का आनंद लीजिए कटक की सुप्रसिद्ध रंगरसिया मंडली के साथ। इसके साथ ही हर साल की तरह इस साल भी महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन भी निश्चित किया गया है। यहां भी खूब हंसिये ,हंसाइये और हंस हंस कर,आनन्द विभोर होकर लोटपोट हो जाइए।

