भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल ओडिशा पूरी तरह से जाड़े से थर-थर कांप रहा है।समग्र राज्य में एक तरह से शीतलहर चल रही है। राज्य में जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही। यहां का निम्नतम तापमान रहा ३•१ डिग्री सेल्सियस।
दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा ६ डिग्री सेल्सियस,फुलबाणि का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ५ डिग्री सेल्सियस,सिमिलिगुडा शहर का निम्नतम तापमान रहा ४•६ डिग्री सेल्सियस।
राउरकेला का निम्नतम तापमान रहा ८ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का निम्नतम तापमान रहा १०•६ डिग्री सेल्सियस,कटक का निम्नतम तापमान रहा १२•४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १२•६ डिग्री सेल्सियस। राज्य के तापमान में आगामी एक सप्ताह तक कोई विशेष बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।

