कटक : सी. डि. ए. सेक्टर ६ के विंडसर पैलेस में सी. डि. ए. मारवाड़ी समाज का दीपावली बंधु मिलन समारोह धूम-धाम से आयोजित किया गया । इस बात की जानकारी प्रदान करते हुए कार्यक्रम संयोजक दीपक काजरिया ने बताया कि सी. डि. ए. मारवाड़ी समाज के सेक्टर १ से सेक्टर १३ तक ४०० से ज़्यादा मारवाड़ी परिवारों के १५०० से ज़्यादा पुरुष, महिला ,एवं बच्चों ने समारोह में भाग लिया ।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सेक्टर १० में रहने वाले विशिष्ट भजन कलाकार कमल वशिष्ठ , मनीष शर्मा एवं उनकी टीम ने श्री गणेश वंदना की । उसके उपरांत हिंदी सिनेमा के पुराने गीत एवं राजस्थानी लोक गीतों से समारोह का समां बांध दिया ।
देर रात तक चले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी ओडिशा प्रांत के नव नियुक्त कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,सी. डि. ए. मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ सदस्य शम्भुनाथ गोयनका ने उतरिय पहनाकर उनका आदर सत्कार किया । अन्यतम अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर किशन लाल भरतिया का भी सी. डि. ए. मारवाड़ी समाज द्वारा सम्मान किया गया ।
कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा , महा सचिव शंकर गुप्ता , श्री गोपीनाथजी मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशन मोदी , गीता ज्ञान मंदिर के अध्यक्ष विजय खंडेलवाल , तेरापंथ समाज से मोहनलाल सिंघी , अग्रवाल समेल्लन कटक शाखा के अध्यक्ष बिस्वनाथ चौधुरी , अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल समाज के महिंदर अग्रवाल , महिला समिति की ओर से मनीषा धनावत एवं पुष्पा चिमनका , रानी सती महिला सम्मेलन की ओर से किरण मोदी , विनीता मोदी , अन्नपूर्णा गौशाला की ओर से अध्यक्ष राज कुमार सिंघानिया , सचिव संजय अग्रवाल , कार्यकारिणी अध्यक्ष सुशील सिकरिया, श्याम सुंदर गुप्ता मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष बजरंगलाल चिमनका , प्रकाश अग्रवाल ( छोटू ),मनोज नांगलिया , किशोर आचार्य आदि अनेक महानुभावों ने समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
रमन बागरिया ने मंच सञ्चालन किया एवं सरत सांगानेरिया , संजय संतुका,गौरव गोयनका , सज्जन शर्मा (पपु) , कौसल शर्मा, बिनोद चौधुरी , सियाराम अग्रवाल, बिजय कमानी , मनोज बाजोरिया, सुनील धनावत , ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ के मनोज उदयपुरिया, हनुमान केडिया, मुकेश सेठिआ, बिकाश वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सु परिचालन में सहयोग किया ।
कटक शहर शांति कमिटी के श्री नरेश कुमार साहू , वरिष्ठ आइन जीवी प्रदिप पटनायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम चिमनका ,वरिष्ठ अधिवक्ता सादिराम शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित रह कर मारवाड़ी परिवारों द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्यक्रमों की भूरी -भूरी प्रसंसा की ।

