भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २७ ओक्टोबर को सुबह बंगाल की खाड़ी से एक आसन्न तूफान की सृष्टि होगी,यह सूचना राज्य मौसम विभाग ने दी है।
उपरोक्त आसन्न तूफान के कारण राज्य के अनेक हिस्सों में और विशेषकर तटीय ओडिशा में जोरदार बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है। उपरोक्त आसन्न तूफान २८ ओक्टोबर को भूमि स्पर्श करेगा।
आसन्न तूफान के कारण ७० किलोमीटर प्रति घंटे तेज हवा चलेगी। राज्य सरकार का कहना है कि आसन्न तूफान के मुकाबले के लिए सरकारी मशीनरी पूरी तरह से तैयार है।

