भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की, मध्यम आकार की बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है। तटीय ओडिशा समेत पश्चिम ओडिशा में भी आज बरसात संभावित है।

कल ट्विन सिटि कटक -भुवनेश्वर समेत तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में मध्यम आकार की एवं बड़े आकार की बरसात देखी गई है।बड़े आकार की बरसात होने के कारण तापमान में गिरावट भी देखी गई है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३१•७ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•० डिग्री सेल्सियस।