ओडिशा मौसम समाचार राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश जारी १७ सितंबर तक बरसात संभावित

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में बरसात जारी है। मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि आगामी १७ सितंबर तक राज्य में बरसात रहने की संभावना दिखाई देरही है।

आज सुबह से कटक समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की, मध्यम आकार की बरसात देखी गई है। मौसम समाचार में खास खबर यह भी है कि अब मानसून बरसात की वापसी प्रक्रिया शुरु हो गयी है।अगले एक महीने के अंदर मानसून बरसात की संपूर्ण रुप से वापसी हो जायेगी।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३०•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•४ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *