भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में कल से अधिकांश हिस्सों में लघुचाप जनित बरसात हो रही है।यह बरसात कभी तेज हो जाती है और कभी कभी मध्यम आकार की और कभी कभी हल्की रहती है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २ जुलाई तक राज्य में बरसात लगी रहेगी।आज सुबह से भी तटीय ओडिशा में हल्की बारिश देखी जारही है। संध्या समय बरसात के बढ़ने के आसार हैं,ऐसा मौसम विभाग का आकलन है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा २९•८ डिग्री सेल्सियस।

