भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज सुबह से तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में बरसात देखी गई। तटीय ओडिशा समेत दक्षिण ओडिशा, उत्तर ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में सुबह से हल्की तथा मध्यम आकार की बरसात देखी गई।
खोर्धा जिले,कटक जिले के गांवों में सुबह से ही आज बरसात शुरु हो गयी थी। देखते-देखते कटक शहर में भी बरसात साढ़े १० बजे के बाद शुरु हो गयी थी।चंद घंटे की बरसात से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना होगया।

