भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है और 9 आतंकी ठिकानों पर भारी बम बरसाए हैं।हाफिज सईद और मसूद अजहर के ट्रेनिंग कैंप्स पर IAF ने बरसाए बम ।
पहलगाम आतंकी हमले का 6-7 मई की दरमियानी रात भारतीय वायुसेना ने बदला ले लिया है। IAF ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादियों की 9 लोकेशंस पर बम बरसाएं है, जिससे पूरा पाकिस्तान दहल गया है। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय वायुसेना और थल सेना का जाइंट ऑपरेशन था। एक तरफ जहां IAF के लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्राइक की तो दूसरी ओर थल सेना की ओर से मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया है।
भारतीय सेना के हमलों की ताकत इतनी ज्यादा रही कि पाकिस्तानी एयर डिफेंस को इसकी कानोंकान खबर नहीं लगी कि भारतीय वायुसेना ने मिसाइलें लॉन्च कर दी हैं।

