भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में और विशेषकर तटीय ओडिशा में आज और कल अर्थात ५-६ मई को तेज हवा चलेगी, अंधड़ का प्रकोप रहेगा, बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
आजकल आये दिन अंधड़, तेज हवा और बारिश के चलते गर्मी का प्रकोप थोड़ा कम हो जाता है, लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•५ डिग्री सेल्सियस।

