ओडिशा मौसम समाचार : चक्रवात तूफान ने तांडव रचा कल रात

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल रात तटीय ओडिशा समेत पूरे राज्य में चक्रवात जनित तूफान, अंधड़, तेज हवा, बरसात ने तांडव रचा। जगह -जगह पेड़ उखड़ गए। सड़कों पर पेड़ गिरे। इसके फलस्वरुप सड़कों पर आम लोगों को आवागमन में अकथनीय मुसीबत झेलनी पड़ी।

राज्य की राजधानी भुवनेश्वर का सर्वाधिक बुरा हाल रहा रात आठ बजे के आसपास। यहां ७४ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चली।भारी बारिश हुई।कटक में भी तेज हवा चली, करीब एक घंटे तेज बारिश हुई। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त रहा। बौद्ध शहर में बिजली गिरी। तटीय ओडिशा के सारे जिलों का अंधड़, चक्रवात तूफान के चलते बुरा हाल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *