भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि वैसे तो गर्मी से पूरी ओडिशा कराह रही है, लेकिन पश्चिम ओडिशा का हाल सबसे ज्यादा खराब है। वहां तो जैसे आसमान से आग बरस रही है। रहना दुभर होगया है।
बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२ डिग्री सेल्सियस , बोलांगीर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•२ डिग्री सेल्सियस,टिटिलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस।
आगामी कल तक राज्य के अनेक हिस्सों में कालबैशाखी जनित तेज हवा चलेगी , हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•२ डिग्री सेल्सियस।

