भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•४ डिग्री सेल्सियस। बोलांगीर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•८ डिग्री सेल्सियस। बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४० •५ डिग्री सेल्सियस।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•५ डिग्री सेल्सियस। राज्य के ८ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस के पास।आज से आगामी ३१ मार्च तक राज्य में हिटवेभ रहेगी। आगामी २ अप्रैल को राज्य में चक्रवात जनित तेज हवा, हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है।

