भुवनेश्वर, भुवनेश्वर में वैश्य समाज की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन आर आई, निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) ने शिरकत की। इस बैठक का संचालन अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री डॉ. अक्षय खंडेलवाल द्वारा किया गया, जिसमें ओडिशा के कई गणमान्य अतिथि और संगठन उपस्थित रहे।
बैठक में प्रह्लाद खंडेलवाल कटक ने मुख्य मेजबान की भूमिका निभाई, वहीं चेतन टेकड़ीवाल, सज्जन सुरेका, राजन पाढ़ी, सच्चिकांत जेना, प्रदीप्त कुमार मोहंती, संतोष अग्रवाल, गीताांजली केजरीवाल, डॉ. रमेश गोयंका, सुधा खंडेलवाल, कोमल खंडेलवाल सहित अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही।
इसके अलावा, ओडिशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष पराग अग्रवाल (संबलपुर), अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव सुंदर प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक छापड़िया, बालांगीर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिंकू अग्रवाल, तितलागढ़ दीनदयाल केड़िया, कमल अग्रवाल भी इस महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा बने।
वैश्य समाज के विभिन्न घटकों ने मंत्री जी का गर्म जोशी से स्वागत किया।
बैठक में औद्योगिक, निर्यात एवं निवेश को प्रोत्साहन हेतु सहयोग पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश और ओडिशा के बीच व्यापार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
मंत्री जी ने ओडिशा के वैश्य समाज बंधुओं को उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु आगाज किया एवं निवेशकों को सभी प्रकार के सहयोग हेतु आश्वस्त किया।
इस आयोजन ने व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है।

