अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में कटक मण्डल ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया

  • डॉ माया गनतायत को प्रेरणा सम्मान

कटक: काठगड़ा साही स्थित तेरापंथ भवन में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। महिला यानी दुनिया की आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली है अगर महिलाएं सक्षम एवं सशक्त है तो समाज एवं देश की उन्नति में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

वूमेंस डे इसलिए और भी स्पेशल हो जाता है क्योंकि इस दिन समाज के विकास में प्रशंसनीय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है पिछले वर्ष कोरोना जैसी महामारी का हमें सामना करना पड़ा इस समय सबसे महत्वपूर्ण योगदान एवं सराहनीय कार्य हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स का रहा डॉक्टरों ने अथक परिश्रम से अपनी जान जोखिम में डालकर कितनों को जीवनदान दिया ऐसे ही कटक के अश्विनी हॉस्पिटल की डॉक्टर डॉ माया गनतायत ने अपने श्रम से कोविड-19 में सेवा का अमूल्य योगदान दिया इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कटक तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा आज उन्हें प्रेरणा सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल की सदस्यों  द्वारा मंगलाचरण से हुआ। मंडल की अध्यक्ष  सुमनश्री बेताला ने आज के कार्यक्रम में पधारे हुए सभी भाई – बहिनों का स्वागत करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। तेरापंथ धर्मसंघ की साध्वी प्रमुखा महाश्रमणी कनक प्रभा जी के संदेश का वाचन पूर्वाध्यक्ष  इंदिरा लुनिया ने किया। उनके द्वारा आज के दिन दिया जाने वाला विशेष उद्धबोधन हम महिलाओं में नई स्फूर्ति पैदा करता है।

डॉ माया  को दिया जाने वाले अभिनंदन पत्र का वाचन  सपना चौपड़ा ने किया। कन्या मंडल ने कोरोना योद्धाओं को बहुत ही सुंदर प्रस्तुति द्वारा अभिनंदन किया। पर्यावरण जैसी समस्याओं से बचने के लिए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का महाअभियान “जागृति” के तहत एक पोस्टर का भी अनावरण किया गया। पहचान जैन श्रावक की पुस्तिका पर आधरित प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री शशि बिनायकिया ने किया एवं आभार ज्ञापन सहमंत्री श्रीमती निशा पुगलिया ने किया। कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति सराहनीय रही।