भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में भयंकर गर्मी पड़ रही है। पूरी ओडिशा भयंकर गर्मी की चपेट में आ गयी है , त्रस्त है,छटपटा रही है। राज्य के 9 जिलों का सर्वाधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।
ऐसे में राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी पांच दिनों तक राज्य में कोई बरसात के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।
राज्य के अंगुल, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सुंदरगढ़, तालचेर, बोलांगीर, भवानीपटना,टिटलागढ, सोनपुर इत्यादि शहरों, जिलों का सर्वाधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।

