बीजेपी की बंपर जीत बंगाल में= हिंदू राष्ट्र की नींव भारत में 

बीजेपी की बंपर जीत बंगाल में=

हिंदू राष्ट्र की नींव भारत में

नन्द किशोर जोशी 

एक्जिक्यूटिव एडिटर

क्रांति ओडिशा मीडिया

 

कल बंगाल विधानसभा का चुनाव मोटे तौर पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ज्यादातर एक्जिट पोल बता रहे वहां भाजपा की बंपर जीत। इस बार वहां भाजपा की जीत अनेक मायने में भारत की जीत है, हिंदुत्व की जीत है।

भयंकर हिन्दू विरोधी ममता बनर्जी बंगाल में मुसलमानों को खुश करने करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखती। हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है।

दुर्गा पूजा विसर्जन समय अगर मोहर्रम आता है तो ,आगे मोहर्रम शोभायात्रा को छोड़ा जाता है। दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा को रोक दिया जाता है।

पिछले साल दुर्गा पूजा के समय कोलकाता में पूजा पंडाल में ममता बनर्जी पहुंची अपने दल की सांसद सयानी घोष के साथ। वहां सांसद सयानी घोष ने पंडाल में भजन गाया कि बंगाल के दिल में काबा और बंगाल की नैनों में मदीना है।उस भजन में साथी कलाकार की भूमिका में थीं ममता बनर्जी। ममता ने भी साथ में भजन गाया।

ममता राज में जगह जगह पर पिछले कई सालों तक जिहादियों ने पत्थर बरसाए। लेकिन इस बार की राम नवमी अद्भुत थी। वहां पूरे बंगाल में पांच सो से ज्यादा रामनवमी जुलूस निकाले गए। इस बार भव्य रामनवमी जुलूस के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दिमाग,सोच, योजना शक्ति थी , इसलिए कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई। चुनाव भी नजदीक थे , इसलिए भी ममता ने गड़बड़ी करने का दुस्साहस नहीं किया होगा।

योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभाओं में ममता को जवाब दिया कि बंगाल के दिल में काबा नहीं माता काली हैं और बंगाल के नैनों में माता दुर्गा हैं। ममता को योगी का जवाब सटीक लगा बंगालियों को।

बंगाल में सरकारी नौकरियों में और खास तौर पर पुलिस विभाग में ममता ने जमकर भर्ती की मुसलमानों को। उन्हें ओबिसि बताकर हिन्दू ओबिसि जनता का हक छिना ।

ममता के मंत्री, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने बोला कि हिन्दुओं को कलमा पढ़ना चाहिए। मुसलमान ५०% होते ही यहां बंगाल में उर्दू भाषा को सरकारी भाषा का दर्जा दिया जाएगा। इस तरह मैंने कुछ बातें ही यहां लिखीं हैं।

अब सवाल यह उठता है कि हिंदू विरोधी ममता को सबक सिखाने के लिए हिन्दुओं के पास जवाब क्या है ? अब इस चुनाव में ममता को अच्छे से सबक मिल गया है। इसबार भाजपा की बंगाल चुनाव में बंपर वोटिंग हुई है, हिन्दुओं की बंपर वोटिंग हुई है, मुस्लिम लोगों से बहुत -बहुत ज्यादा वोटिंग हुई है।

नतीजा यह है कि ममता हारने वाली है ४ मई को। इसके पश्चात बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। हिन्दुत्व वादी सरकार बनेगी। ममता की मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति का खात्मा होगा।

सनातन के, संतों के सिरमौर कहे जाने वाले बंगाल में फिर से एक बार सनातनी सक्रिय होंगे, सनातनी सत्ता कायम करने में भारत में मदद मिलेगी।

हमें याद रखना चाहिए कि बंगाल की धरती ने भारत को एक से बढ़कर एक साधु,संत , महात्मा, राष्ट्रवादी नेता दिये हैं।यह स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पावन धरती है, उनके परम शिष्य स्वामी विवेकानंद की धरती है। स्वामी विवेकानंद ने विश्व के समस्त हिन्दुओं को संबोधित करते हुए कहा था कि गर्व से कहो हम हिन्दू हैं।

राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत गीत वंदे मातरम् के रचयिता, प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी बंकीम चंद्र चटर्जी बंगाल की धरती में जन्मे। गौरांग महाप्रभु बंगाल की धरती से निकल कर भारत में भजनों के माध्यम से सनातनी संस्कृति को बढ़ावा दिए। पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर आकर यहीं के होकर रह गए।

अब बंगाल में कमल खिलते ही भारत बंग्लादेश सीमा पर कांटे दार जाली लगेगी। घुसपैठियों का आना कम होगा।अगली साल तक गौहत्या भारत में संपूर्ण बंद होगी। भारत के संसाधनों पर भारतीयों का ही बोलबाला होगा।एनआरसि आयेगी।जन्म नियंत्रण कानून बनेगा।

इन सारे कानून बनने में ममता भारत में सबसे बड़ी अड़चन पैदा करती । उससे बंगाल और भारत को छूटकारा मिला। फिर एक बार भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा,सारे भारत वासी खुशी खुशी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *