भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरी ओडिशा में आजकल भयंकर गर्मी पड़ रही है। पश्चिम ओडिशा में गर्मी का प्रकोप ज्यादा दिखाई दे रहा है। वहीं तटीय ओडिशा में गर्मी के मारे लोगों के पसीने छूट रहे हैं,शरीर में पसीने के कारण चिपचिपाहट जारी है।
झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४४•७ डिग्री सेल्सियस।बरगढ़ का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•९ डिग्री सेल्सियस, राउरकेला का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•० डिग्री सेल्सियस।
संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•५ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•८ डिग्री सेल्सियस।
मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी चार दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके पश्चात तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जायेगी।

