भारत में गौहत्या बंद ,गौ सुरक्षा के लिए संकीर्तन यात्रा कटक में 

कटक, पूरे भारत में संपूर्ण गौहत्या बंद हो,गौ माताओं को संपूर्ण सुरक्षा मिले , इसके लिए गौभक्तों की, गौसेवकों की एक साधारण सभा स्थानीय मारवाड़ी क्लब में आयोजित हुई।इस गौभक्तों की सभा में सभापतित्व किये श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला के सेक्रेटरी गणेश प्रसाद कंदोई। सैंकड़ों गौभक्तों का यहां सभा में जमावड़ा रहा।

गौभक्तों द्वारा आयोजित सभा में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए प्रचारक संत गोपाल नन्द सरस्वती। गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले , संपूर्ण भारत में गौ हत्या संपूर्ण बंद हो ,इन मांगों को लेकर आगामी २७ अप्रैल, सोमवार को सुबह आठ बजे कटक चंडी मंदिर से एक संकीर्तन शोभायात्रा निकाली जाएगी।

गौभक्तों की यह शोभायात्रा चांदनी चौक स्थित कटक सदर तहसील कार्यालय तक जायेगी। वहां तहसील कार्यालय में हजारों गौभक्तों द्वारा हस्ताक्षरित मेमोरेंडम तहसीलदार को सौंपा जाएगा।

उपरोक्त मेमोरेंडम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को देने के लिए तहसीलदार को सौंपा जायेगा।उस मेमोरेंडम में स्पष्ट मांग की गयी है कि संपूर्ण भारत में गौहत्या संपूर्ण बंद हो तत्काल प्रभाव से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *