ओडिशा मौसम समाचार : झारसुगुड़ा भारत में सबसे ज्यादा गर्म शहर,  पूरी ओडिशा गर्मी से हो रही दो चार 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज कल पूरी ओडिशा भयंकर गर्मी के कारण पूरी तरह से त्रस्त नजर आरही है।जिधर नजर करो , वहां गर्मी ही गर्मी महसूस हो रही है।

सुबह से ही लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। झारसुगुड़ा शहर भारत का सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४४•६ डिग्री सेल्सियस।

इसके अलावा ओडिशा के अनेक बड़े शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४१ डिग्री सेल्सियस पार। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २७ अप्रैल तक लोगों को भयंकर गर्मी का एहसास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *