मारवाड़ी महिला समिति भद्रक द्वारा मुफ्त नेत्र जांच शिविर आयोजित

भद्रक , मारवाड़ी महिला समिति द्वारा पिछले दिनों स्थानीय महाराज अग्रसेन भवन में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया । बारीपदा से ड़ॉ संजुलता मिहनती जी अपनी टीम के साथ भद्रक पधारी थी । शिविर में कुल 72 मरीजों ने अपने आंखों का जांच करवाया । शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित हुआ ।

सत्र 2026-28 के लिए भद्रक शाखा की नई पदाधिकारियों का यह प्रथम प्रकल्प था । शिविर के सफल आयोजन के लिए अध्यक्षा श्रीमती नीतू डिडवानिया ने डाँ मोहन्ती और उनकी टीम को धन्यवाद एवं भेंट प्रदान किया । साथ ही महाराजा अग्रसेन भवन जैसे भव्य स्थल में शिविर आयोजित करने की स्वीकृति देने के लिए महाराजा अग्रसेन भवन के प्रबंधन समिति को भी आभार व्यक्त किया ।

शाखा सचिब श्रीमती मीनल अग्रवाल एवं कोषाध्यक्षा श्रीमती आशा गुप्ता ने सभी सदस्याओं को उनके परिश्रम और योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया ।

– भद्रक से आशीष डिडवानिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *