ओडिशा मौसम समाचार : गर्म तवे पर बैठा है पश्चिम ओडिशा टिटलागढ ४३•७, झारसुगुड़ा ४३•६ डिग्री पर

भुवनेश्वर,देखते ही देखते चंद दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव सामने आया है। पूरी पश्चिम ओडिशा जैसे गर्म तवे पर बैठी है। पूरी पश्चिम ओडिशा गर्मी से जैसे झुलस रही है।

टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•७ डिग्री सेल्सियस और झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•६ डिग्री सेल्सियस।

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १९ अप्रैल तक पश्चिम ओडिशा के प्रमुख शहरों का सर्वाधिक तापमान रहेगा ४५ डिग्री सेल्सियस पार।ये शहर हैं बोलांगीर,टिटलागढ, संबलपुर और झारसुगुड़ा।

तटीय ओडिशा का हाल भी गर्मी की वजह से बेहाल ही रहेगा। लेकिन भुवनेश्वर -कटक, पुरी इत्यादि शहरों का सर्वाधिक तापमान ४० डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *