भद्रक , समाज सेवा में अपनी निस्वार्थ एवं उन्नत सेवा प्रदान करने वाली शिर्ष संगठनों में से एक मारवाड़ी युवा मंच भद्रक ने भी अपनी अहम पहचान हासिल की है । भद्रक मारवाड़ी युवा मंच पिछले 2 दशकों से समाज सेवा एवं समाज के प्रति अपनी दायित्व बखूबी निभाता आ रहा है । इसी क्रम में पिछले दिनों सत्र 2026-27 के लिए शाखा के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया । अध्यक्ष भार युवा विशाल लखानी , सचिब के रूप में युवा तुषार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष का दायित्व पुनः युवा नवनीत लखानी को सौंपा गया । 
भद्रक शाखा के 21वे सत्र के 13वे अध्यक्ष के रूप में युवा विशाल लखानी ने अपनी नवनिर्मित कार्यकारिणी के साथ स्थानीय मेघा मंडप में शपथ पाठ किया । ओडिशा प्रांत के मंडल 2 के अध्यक्ष युवा मोहित जाजोदिया ने सभी का सपथ पाठ करवाया । साथ ही कुछ नए सदस्यों ने भी सपथ पाठ किया । अध्यक्ष युवा विशाल लखानी ने बेहतरीन कार्य प्रकल्पों को आयोजित कर उन्नत सेवा प्रदान करने का आस्वासन दिया । समारोह में वरिष्ठ सदस्यों के साथ नारी शक्ति , वरिष्ठ सलाहकार श्री राज किशोर अग्रवाल , श्री निरंजन गुप्ता , श्री संतोष डिडवानिया एवं शाखा के संस्थापक अध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी उपस्थित थे ।
भद्रक से आशीष डिडवानिया की रिपोर्ट

