भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरी ओडिशा गर्मी की गिरफ्त में है। पश्चिम ओडिशा में तो मानो आसमान से अग्नि बरस रही है,ऐसा आलम है। वहां लोग गर्मी के मारे बहुत परेशानी में दिखाई दे रहे हैं।
पश्चिम ओडिशा का प्रमुख शहर टिटलागढ सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 42 डिग्री सेल्सियस पार। भवानीपटना का सर्वाधिक तापमान रहा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास।
बोलांगीर, संबलपुर का सर्वाधिक तापमान रहा 41 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 41 डिग्री सेल्सियस। तालचेर, बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस।
कल से पूरी ओडिशा और विशेषकर पश्चिम ओडिशा के तापमान में और भी बढ़ोतरी देखी जायेगी,ऐसा आकलन राज्य मौसम विभाग का है। भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि में भी गर्मी के साथ साथ चिपचिपाहट बढ़ोतरी पर है।

