संक्षिप्त समाचार ओडिशा के

१-सोने के रेट रहे आसमान पर, ८०% बढ़ोतरी एक साल में २-इसके बावजूद एक क्विंटल सोने…

ओडिशा मौसम समाचार : ओक्टोबर अंतिम सप्ताह में तूफान की आशंका

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इसी महीने ओक्टोबर के अंतिम सप्ताह में…

जीएसटी सुधारों के दम पर भारत ने रिकॉर्ड इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री, दोहरे अंकों में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ोतरी और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में नए मानक तय किए: श्री वैष्णव

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण; केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल; और केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में जीएसटी बचत उत्सव पर एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अपने उद्घाटन भाषण में, श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से घोषणा की थी कि दिवाली से पहले अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू कर दिए जाएंगे। श्रीमती सीतारमण ने कहा, “इसके अनुसार, टैक्स दरों में कमी, प्रक्रियाओं का सरलीकरण, टैक्स स्लैब की संख्या चार से घटाकर दो करना और वर्गीकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार नवरात्रि के पहले दिन से लागू हो गए और मुझे लगता है कि भारत की जनता ने इसका भरपूर स्वागत किया है।” केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, “हमने जीएसटी की दिशा तय की और उसे लागू भी किया। विपक्ष न तो जीएसटी लेकर आया और न ही इसे लागू करने की हिम्मत जुटाई। आज हम जो कर रहे हैं, वह कोई सुधार नहीं, बल्कि एक जागरूक निर्णय है – जो लोगों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार और जीएसटी परिषद् के बीच सहयोग का प्रतीक है।” श्रीमती सीतारमण ने कहा, “टैक्स दरों में कमी उपभोक्ताओं के फायदे में है – और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमें यही करने के लिए निर्देशित किया है। हम 2017 से लेकर आज तक लगातार ऐसा करते आ रहे हैं।” केंद्रीय वित्त मंत्री ने आगे कहा, “22 सितंबर से, हमें सभी वस्तुओं के बारे में क्षेत्रीय स्तर से जानकारी मिल रही है। हालांकि, हम 54 उत्पादों की कीमतों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि संशोधित टैक्स ढांचे का लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंच रहा है। अगली पीढ़ी के जीएसटी का लाभ सभी 54 वस्तुओं पर पूरी तरह से लागू किया गया है।” वित्त मंत्रालय का राजस्व विभाग, अगली पीढ़ी के जीएसटी ट्रांजिशन फेज ​​के दौरान तय किए गए 54 उत्पादों की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है। अपने उद्घाटन भाषण में, श्री पीयूष गोयल ने 22 सितंबर को अगली पीढ़ी के जीएसटी को लागू करने के साथ इस वर्ष के नवरात्रि को विशेष बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी और वित्त मंत्री जी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस सुधार ने पूरे देश में – आम नागरिकों, औद्योगिक और वाणिज्यिक सेक्टर और परिवारों में – एक नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया है। इसे आजादी के बाद का सबसे बड़ा सुधार बताते हुए, मंत्री महोदय ने कहा कि अप्रत्यक्ष कर प्रणाली 140 करोड़ भारतीयों को प्रभावित करती है, और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों कर तरीकों के माध्यम से 2.5 लाख करोड़ रुपये की राहत देने का यह निर्णय अभूतपूर्व और कल्पना से परे है। श्री गोयल ने इस विषय पर प्रकाश डाला कि इस वर्ष 1 फरवरी को आयकर में घोषणा की गई बड़ी राहत, बचत को प्रोत्साहित करने और लोगों की डिस्पोजेबल आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में, वित्त मंत्री बीते डेढ़ वर्ष से व्यापक कर सुधारों पर काम कर रही हैं, जो 3 सितंबर 2025 को घोषित होने के रूप में संपन्न हुई। श्री गोयल ने कहा कि इन सुधारों का बड़ा प्रभाव निवेश, व्यापार और उद्योग में पहले से ही नजर आ रहा है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आई है और उपभोक्ताओं का खर्च बढ़ा है। श्री गोयल ने कहा कि जब इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और दैनिक जरूरी वस्तुएं अधिक किफायती हो जाती हैं, तो आपूर्ति और मांग दोनों पक्षों से मिला प्रोत्साहन अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ने में मदद करता है, जो भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है। श्री अश्विनी वैष्णव ने आज अपने उद्घाटन भाषण में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम में विशेष बढ़ोतरी और खपत, निवेश एवं मैन्युफैक्चरिंग पर जीएसटी सुधारों के सकारात्मक असर पर प्रकाश डाला। मंत्री महोदय ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड उपभोक्ता मांग, नीतिगत स्थिरता और तेजी से बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग बेस के चलते मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रदर्शन जारी रखे हुए है। श्री वैष्णव ने बताया कि इस साल नवरात्रि के मौसम में इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई, जो बीते साल की तुलना में 20-25% अधिक है। सभी प्रमुख खुदरा श्रृंखलाओं ने टेलीविजन और वॉशिंग मशीन से लेकर स्मार्टफोन और एयर कंडिशनर तक, सभी उत्पाद श्रेणियों में अभूतपूर्व मांग दर्ज की है। विशेष रूप से,…

सीएसएल, कोच्चि में 528 (मगदाला) द्वारा छठे एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी का जलावतरण

आठ पनडुब्बी रोधी युद्ध शैलो वाटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) की श्रृंखला का छठा पोत बीवाई 528…

लेफ्टिनेंट जनरल सीजी मुरलीधरन ने चिकित्सा सेवा महानिदेशक (सेना) का पदभार ग्रहण किया

लेफ्टिनेंट जनरल सी. जी. मुरलीधरन ने लेफ्टिनेंट जनरल साधना एस. नायर, एवीएसएम, वीएसएम से चिकित्सा सेवा…

नरक चतुर्दशी का महत्व और अध्यात्मशास्त्र

नरक चतुर्दशी का महत्व और अध्यात्मशास्त्र : कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन, राक्षस नरकासुर के वध…

27 वर्ष मुकदमा लंबित रहने से पुणे न्यायालय में आत्महत्या: 5 करोड़ मुकदमे, 324 वर्षों की प्रतीक्षा

‘तारीख पे तारीख’ कब तक; नामदेव जाधव को न्याय कब मिलेगा? – श्री. अभय वर्तक, सनातन…

भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि खबरें

१-निष्पक्ष नुआपड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर बैठक २-पुलिस, प्रशासन में समन्वय रहेगा ३-ऐतिहासिक बालियात्रा के और…

संक्षिप्त समाचार ओडिशा के

१-ट्रेलर धक्के से रेल सुरक्षा खंभा नीचे गिरा कोरापुट में २-६ घंटे ट्रेन आवागमन बंद ३-पुलिस…

ओडिशा मौसम समाचार : सुबह से कड़ी धूप निकली

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज सुबह से पूरी ओडिशा में धूप,कड़ी…