अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न

अणुव्रत समिति, कटक के तत्वावधान में अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन तेरापंथ भवन, कटक में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री मोहजीतकुमार जी ठाणा-3 के सान्निध्य में किया गया। कटक के 7 विद्यालयों के 40 विद्यार्थियों ने गायन, काव्य-पाठ, निबंध, भाषण एवं चित्रकला जैसी विभिन्न विधाओं में सहभागिता की।

कार्यक्रम का प्रारंभ मुनिश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र से किया गया। कन्या मंडल द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात मुनि श्री मोहजीतकुमार जी एवं मुनि श्री जयेशकुमार जी ने प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए बच्चों को नैतिकता, संयम, अनुशासन एवं सदाचार को जीवन में अपनाने तथा अणुव्रत के प्रति संकल्पित होकर जीवन-मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया। मुनिश्री ने सभी बच्चों को अणुव्रत संकल्पों का पाठ भी करवाया।

अध्यक्ष श्री संतोष कुमार जी सिंघी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती ममता दुधोड़िया ने प्रतियोगिता के नियम एवं दिशा-निर्देश बताए। अणुविभा कार्यसमिति सदस्य श्री मुकेश जी डूंगरवाल ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। निर्णायकों एवं सहयोगी शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

 

🔸जिला स्तरीय विजेता~

 

🔹गायन — एकल

जूनियर — जगन्नाथ प्रसाद नायक, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, राजाबगीचा

सीनियर — साई सारण्या, सेंट जेवियर्स सेकेंडरी हाई स्कूल, नयाबाजार

 

🔹समूह गीत — डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, राजाबगीचा

अनन्या जायसवाल, साई सुधांशु प्रधान, अर्पित राउत, सोमेश प्रियदर्शी एवं जगन्नाथ प्रसाद नायक

 

🔹काव्य-पाठ ~

जूनियर — सोनाक्षी कर, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, राजाबगीचा

सीनियर — दीजा रॉय, सेंट जेवियर्स सेकेंडरी हाई स्कूल, नयाबाजार

 

🔹निबंध लेखन~

जूनियर — साई कृष्ण नायक, नारायण ई-टेक्नो

सीनियर — प्राची प्रत्युषा मिश्रा, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नयाबाजार

 

🔹भाषण~

जूनियर — आरोही अनिंदिता, नारायण ई-टेक्नो

सीनियर — अदित्री परीजा, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नयाबाजार

 

🔹चित्रकला~

जूनियर — रिया पाल, जोहरीमल हाई स्कूल

सीनियर — धृतिमान ओझा, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजाबगीचा

प्रतियोगिताओं में निर्णायक का दायित्व श्री बादल कुमार आचार्य, श्रीमती मधु चंदा मिश्रा, श्रीमती सीता, श्रीमती पुष्पा सिंघी, सुश्री निहारिका सिंघी ने निर्वहन किया। कार्यक्रम का संचालन पलक बुच्चा एवं दिशिता दुधोड़िया ने किया। अणुव्रत समिति के सभी कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग रहा। अंत में कृतिका सिंघी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अणुव्रत समिति, कटक का यह आयोजन बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें नैतिकता एवं जीवन-मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *