प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास

महाकुंभ २०२५ : ममता कुलकर्णी ने संगम पर किया अपना पिंडदान कर किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बन गई हैं। शुक्रवार 24 जनवरी की शाम उन्होंने संगम पर अपना पिंडदान किया। इसके बाद किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक हुआ।

ममता कुलकर्णी गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर अब संतों का जीवन व्यतीत करेंगी। उन्हें दीक्षा देकर महामंडलेश्वर बनाया गया। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र धारण कर महाकुंभ में स्थित किन्नर अखाड़े के शिविर में पहुंचीं। यहां पर उनका पट्टाभिषेक किया गया। शाम साढ़े छह बजे ममता ने संगम पर पिंडदान किया। इसके बाद पट्टाभिषेक किया गया। किन्नर अखाड़े की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बन जाएंगी। उनका नाम अब श्री यामिनी ममता नंद गिरि होगा।

ममता कुलकर्णी लंबे वक्त से इंडस्ट्री से दूर हैं। वे पूरी तरह अध्यात्म की राह पर हैं और प्रयागराज महाकुंभ में उन्होंने संन्यास ले लिया है। इस पर ममता कुलकर्णी ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि उन्होंने महादेव और महाकाली के आदेश पर यह किया है। उन्होंने अपने गुरुओं का आदेश माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *