ओडिशा मौसम समाचार : ठंड में कमी, तापमान में बढ़ोतरी

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य में ठंड में थोड़ी गिरावट आई है, वहीं दूसरी ओर तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आगामी ३ दिनों में राज्य में २-४ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी देखी जायेगी।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में आजकल रात्रिकालीन कुहासा छाया रहता है।आज सुबह ६ बजे तक भुवनेश्वर -कटक में कुहासा छाया रहा।

कटक का निम्नतम तापमान रहा १४•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १४•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १४•६ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *