अंडमान और निकोबार के द्वीपों का नामकरण हमारे नायकों के नाम पर करना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को आने वाली पीढ़ियाँ याद रखें: प्रधानमंत्री

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि अंडमान और निकोबार के द्वीपों का नामकरण हमारे नायकों के नाम पर करना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को आने वाली पीढ़ियाँ याद रखें। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, वे विकास और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हैं।

 

 

शिव अरूर द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए मोदी ने लिखा:

“अंडमान और निकोबार के द्वीपों का नामकरण हमारे नायकों के नाम पर करना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को आने वाली पीढ़ियाँ याद रखें। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और प्रख्यात हस्तियों की स्मृति को संरक्षित करने और उनका जश्न मनाने के हमारे बड़े प्रयास का भी हिस्सा है, जिन्होंने हमारे राष्ट्र पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

आखिरकार, वे राष्ट्र ही हैं जो अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, जो विकास और राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हैं।

यहाँ नामकरण समारोह से मेरा भाषण भी है। https://www.youtube.com/watch?v=-8WT0FHaSdU

इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का आनंद लें। सेलुलर जेल भी जाएँ और महान वीर सावरकर के साहस से प्रेरणा लें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *