किसान विकास फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

लखनऊ: किसान विकास फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक व प्रदेश कार्यकारिणी का गठन सीडी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, सतरीक रोड, लखनऊ, उत्तरप्रदेश में सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी गठन के तहत राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संस्थापक अध्यक्ष किसान पुत्र नीरज, राष्ट्रीय महासचिव-कंचन कुमारी, संरक्षक-संजय राय , लीगल सेल प्रमुख – पल्लवी वर्गोहाइं, मीडिया प्रमुख-सतीश मुखिया राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर-गीता जगदीश उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष-शिव प्रकाश यादव, महासचिव-उज्जवल भट्टाचार्या, बिहार प्रदेश के संयोजक- नागेंद्र सिंह, ओड़िशा प्रदेश के संयोजक-सच्चिदानंद पात्रा , और प्रदेश अध्यक्ष-अभिषेक जोशी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष-डॉ सी के ठाकुर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष- जे पी लोहिया , पंजाब प्रदेश अध्यक्ष-गुरदीप सिंह सिद्धू, केरल प्रदेश अध्यक्ष-मोहन दास पाणिकर, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष- के रघुनाथ रेड्डी, महासचिव-बी बसंत शेट्टी को बनाया गया।

तदुपरांत संस्थापक अध्यक्ष किसान पुत्र नीरज ने कहा कि किसान विकास फाउंडेशन की स्थापना ही देश के सम्पूर्ण विकास हेतु की गयी है जब तक किसान को शिक्षा , चिकित्सा और अन्य आधारभूत समस्याओं से पूर्ण न कर लिया जाय तब तक निरंतर सभी सदस्यों का सिर्फ एक लक्ष्य रहना चाहिए कि गांव स्तर तक सदैव निरन्तरता बनाये रखा जाय और जहां पर कमियां नजर आए वो किसी की भी हो उसे दुरुस्त करने का सतत प्रयास जारी रखना है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नितेश गुप्ता,मृत्युंजय राय, अंकुर श्रीवास्तव, डॉ विकास कुमार,डॉ अरुण वर्मा,राम लखन कोरी,दीपक राय ,अरविंद यादव,सतीश राय,अरुण तिवारी(अधिवक्ता),व जवाहर लाल चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *