भुवनेश्वर, राज्य में गर्मी, भयंकर गर्मी का राज कायम है।पूरी ओडिशा गर्मी के मारे बेहाल है।क्या आम ,क्या खास सभी तरह के लोग गर्मी, भयंकर गर्मी से परेशान हैं। तटीय ओडिशा में लोगों के पसीने छूट रहे हैं।लोग गर्मी के मारे छटपटा रहे हैं।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज और कल तटीय इलाकों के लोगों को गर्मी, चिपचिपी से दो-चार होना पड़ेगा।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•९ डिग्री सेल्सियस।