ओडिशा मौसम समाचार रज पर्व पर गर्मी भरपूर ४० डिग्री पार १९ शहर

भुवनेश्वर, राज्य में गर्मी का राज कायम है। गर्मी कमने का नाम ही नहीं लेरही है। राज्य के १९ शहरों का तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस पार। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ३ दिनों में मानसून बरसात राज्य के अनेक हिस्सों में पहुंचेगी। राज्य के बड़े पर्व रज पर भी गर्मी का एहसास दिखाई दे रहा है।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•८ डिग्री सेल्सियस।कल रात कटक समेत तटीय इलाकों में कालबैशाखी जनित अच्छी बरसात हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *