एनएचआरसी मानव अधिकारों के संवर्धन हेतु अपनी ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित करता है

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत अपनी ऑनलाइन मानव अधिकार फोटोग्राफी प्रतियोगिता – 2024 के लिए भारतीय नागरिकों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित करता है। इसका आयोजन MyGov पोर्टल के सहयोग से किया गया है। प्रविष्टियों की प्राप्ति की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2024 है। इन्हें या तो एनएचआरसी, भारत की वेबसाइट: https://nhrc.nic.in या MyGov पोर्टल: https://www.mygov.in के माध्यम से भेजा जा सकता है।

प्रतियोगिता के विषय इस प्रकार हैं:

• बाल श्रम;

• निराश्रित बुजुर्गों की चुनौतियाँ;

• पृथ्वी ग्रह पर जीवन को प्रभावित करने वाले पर्यावरणीय खतरे;

• भारतीय विविधता में मानव अधिकारों और मूल्यों का उत्स;व मनाना;

• लैंगिक समानता का जश्न मनाना;

• जीवन और जीवन स्तर में सुधार लाने वाली विकास पहल;

• LGBTQI+ जीवन, अधिकार और चुनौतियाँ;

• महिलाएँ (अधिकार, चुनौतियाँ और राष्ट्र के विकास में उनका योगदान);

• भिखारी; और

• दिव्यां गता (अधिकार, चुनौतियाँ, उपलब्धियाँ)

आयोग मानव अधिकारों के समर्थन के लिए आम तौर पर लोगों से जुड़ता है। मानव अधिकारों पर यह ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता इसी दिशा में एक और प्रयास है। ऐसे अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में 2015 से शुरू की गई मानव अधिकारों पर वार्षिक लघु फिल्म प्रतियोगिता, लॉ स्कूलों/कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं, पेंटिंग, क्विज़ और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आदि शामिल हैं।

प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ क्रमशः ₹15,000/-, ₹10,000/- और ₹5,000/- का नकपद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ₹2,000/- के सात प्रोत्सा0हन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

नियम एवं शर्तें देखने हेतु यहाँ क्लिक करें।

एनएचआरसी मानव अधिकार फोटोग्राफी प्रतियोगिता 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *