भुवनेश्वर, लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। मानसून बरसात के आगमन पश्चात भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। दक्षिण ओडिशा में मानसून बरसात थोड़ी थोड़ी हो रही है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अब मानसून बरसात का प्रसार राज्य के दूसरे हिस्सों में धीरे-धीरे होगा।
राज्य के १६ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा। नुआपड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३ डिग्री सेल्सियस।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा
३८•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•७ डिग्री सेल्सियस।