ओडिशा मौसम समाचार : गर्मी से चिपचिपाहट जारी, परसों से बरसात

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी सोमवार यानि परसों यानि १० जून से राज्य में मानसून बरसात का शुभारंभ होने जा रहा है। ओडिशा वासी मानसून बरसात का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। पूरी तटीय ओडिशा में गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है, गर्मी के कारण लोग चिपचिपाहट से परेशान दिखाई दे रहे हैं।

बोलांगीर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•३ डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•३ डिग्री सेल्सियस।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•६ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *