भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ९-१० जून तक राज्य में इस साल की मानसून बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है। मानसून बरसात आने पश्चात गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

तटीय ओडिशा में गर्मी के कारण लोगों के शरीर से पसीने छूट रहे हैं। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•१ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•३ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•८ डिग्री सेल्सियस।