भुवनेश्वर, राज्य में आजकल गर्मी थोड़ी सी शांत हो रखी है , अर्थात भयंकर गर्मी से आमलोगों को थोड़ा छुटकारा मिला हुआ है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ८ जून तक राज्य में इस बार की मानसून बरसात का शुभारंभ होने जा रहा है।
पश्चिम ओडिशा के नुआपड़ा शहर सर्वाधिक गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•२ डिग्री सेल्सियस।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•४ डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४२ डिग्री सेल्सियस।