भुवनेश्वर, राज्य में बौद्ध शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४५•९ डिग्री सेल्सियस। राज्य के १० शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४३ डिग्री सेल्सियस।

राज्य के पश्चिमी हिस्सों में अर्थात पश्चिमी ओडिशा में गर्मी तेज पड़ रही है, गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। तटीय ओडिशा में लेकिन पश्चिम ओडिशा के मुकाबले गर्मी तो कम पड़ रही है , लेकिन शरीर में पसीने बार-बार आ रहे हैं, चिपचिपाहट जारी है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४४•६ डिग्री सेल्सियस।