भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २४ घंटे में तटीय ओडिशा में लघुचाप की आशंका बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से लघुचाप उठने की संभावना दिखाई देरही है।
प्रशासन ने राज्य के ८ जिलों को कालबैशाखी जनित तेज हवा, बरसात होने की चेतावनी जारी कर दी है। गर्मी जस की तस बरकरार है।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•७ डिग्री सेल्सियस , संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•६ डिग्री सेल्सियस।