ओडिशा मौसम समाचार नुआपड़ा सबसे गर्म ४३ डिग्री पर ६ जिलों में कालबैशाखी सतर्कता

भुवनेश्वर, राज्य में नुआपड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३ डिग्री सेल्सियस। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इस बार मानसून बरसात राज्य में समयानुसार आरंभ होगी।

राज्य के ६ जिलों में कालबैशाखी जनित तेज हवा, बरसात के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इनमें उत्तर ओडिशा तथा तटीय ओडिशा के जिले शामिल हैं। प्रशासन ने सतर्कता जारी की है।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•७ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *