ओडिशा मौसम समाचार ५ शहरों पर कालबैशाखी तांडव ९ शहरों का तापमान ४० डिग्री पार

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के ५ शहरों का तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।कालबैशाखी जनित तेज हवा, बरसात, अंधड़ कल देखी गई। बालेश्वर में सर्वाधिक ३४•४ मिली मिटर बरसात हुई। राजनगर में १०१ मिली मिटर बरसात रिकार्ड हुई।

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कालबैशाखी के प्रभाव से आज भी राज्य के अनेक हिस्सों में बरसात होगी।आज ९ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस पार।

नुआपड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•८ डिग्री सेल्सियस।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•० डिग्री सेल्सियस। संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•२ डिग्री सेल्सियस।

आज भुवनेश्वर में कालबैशाखी जनित बरसात होने का आकलन राज्य मौसम विभाग ने लगाया है।कल रात ११ बजे से कटक में लगातार करीब एक घंटे तक जोर से बिजली चमकी, ताबड़तोड़ बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *