ओडिशा मौसम समाचार कालबैशाखी बरसात से तापमान में गिरावट आज ट्विन सिटि में वर्षा संभावना

भुवनेश्वर, आजकल लगातार कालबैशाखी जनित तेज हवा, बरसात के कारण राज्य में गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। करीब -करीब पूरी ओडिशा में कालबैशाखी जनित बरसात,अंधड़ चलने के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है।

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज ट्विन सिटि में अर्थात भुवनेश्वर -कटक में कालबैशाखी जनित तेज हवा, अंधड़, बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•७ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•० डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *