ओडिशा मौसम समाचार

कालबैशाखी रौद्र रुप, गर्मी से राहत पश्चिम ओडिशा में गर्मी भयंकर
आज सुबह हुई बरसात
भुवनेश्वर, तटीय ओडिशा में कल कालबैशाखी जनित तेज हवा,वर्षा के कारण मौसम में बदलाव आया। लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं आज सुबह भी तटीय ओडिशा में मध्यम आकार की बारिश हुई, इसके फलस्वरुप तेज गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई।

पश्चिम ओडिशा में कल तेज गर्मी रही। बोलांगीर शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४४ डिग्री सेल्सियस। राज्य के १९ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस पार।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•४ डिग्री सेल्सियस।
आज सुबह कटक समेत तटीय ओडिशा के अनेक शहरों में मध्यम आकार की बरसात हुई, फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *