भुवनेश्वर, पूरे ओडिशा का हाल आजकल गर्मी के कारण बहुत ही बुरा हाल है।बढ़ी,चढ़ी गर्मी का आलम यह है कि दिन में ऐसा महसूस हो रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही है आजकल।

राज्य में तापमान ४३ डिग्री सेल्सियस को छू लिया है। यहां के ४ शहरों का तापमान ४३ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राज्य में अंगुल शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•५ डिग्री सेल्सियस।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•१ डिग्री सेल्सियस, संबलपुर ४१•७ डिग्री सेल्सियस, राउरकेला शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•५ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•६ डिग्री सेल्सियस।