भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने अभी से सारे ओडिशा वासियों के लिए भविष्यवाणी कर दी है कि इस साल गर्मी के मौसम में गर्मी काफी प्रखर होगी। मौसम विभाग ने राज्य वासियों को अभी से सतर्क रहने के लिए कहा है।

राज्य में बढ़ती ,चढ़ती गर्मी का आलम यह है कि राज्य में ८ शहरों का सर्वाधिक तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार चला गया है। झारसुगुड़ा और बारिपदा शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•४ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर -कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•४ डिग्री सेल्सियस।