कटक, ऐतिहासिक नगरी कटक की प्राचीन, समृद्ध गौशाला नया बाजार स्थित श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला है।121 साल पुरानी इस प्राचीन गौशाला में कल विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया था।भजन संध्या का नाम रखा गया था,एक शाम श्रीश्याम बाबा के नाम।

एक शाम श्रीश्याम बाबा के नाम का आयोजन श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला में गौपाष्टमी के उपलक्ष्य में दूसरे दिन किया गया था।इस बार श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला में गौपाष्टमी पर्व का आयोजन तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है।

एक शाम श्रीश्याम बाबा के नाम कार्यक्रम में कोलकाता की सुप्रसिद्ध गायिका लता सिंह राजपूत ने अपने सुरीले कंठ से गाये सुमधुर श्याम प्रभु के भजनों से अपार भक्त समूह को भाव विभोर कर दिया। भक्तों की बड़ी संख्या बाबा के भजनों में झूमने लगे। भक्तों ने बाबा के भजनों का खूब आनंद लिया नाच कर।

आज श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला,नया बाजार में गौपाष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। भक्तों का तांता सुबह से गौपूजन के लिए लगा हुआ है।

